17 Apr 2024, 02:50:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सिद्धार्थनगर में तीन और कोरोना पॉजिटिव ,संक्रमितों की संख्या 82 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2020 8:07PM | Updated Date: May 25 2020 8:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिद्धार्थनगर। नेपाल-भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में सोमवार को मुंबई से घर लौटे तीन और प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में  इनकी संख्या बढ़कर 82 हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यहां यह जानकरी दी। उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए तीनों प्रवासी मजदूर क्वॉरेंटाइन सेंटर में पहले से ही क्वॉरेंटाइन हैं ,जिनके संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही तीनों को कोविड-19 अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया।
 
उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान ठीक होने पर 26 मरीजों को उनके घर भेजे जाने के बाद अब 56 कोरोना एक्टिव मरीज हैं और सभी का कोविड-19 अस्पताल बर्डपुर रुधौली और खलीलाबाद में इलाज चल रहा हैे महामारी पर नियंत्रण के लिए जिले में सात कंटोनमेंट जोन बनाए गए है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »