29 Mar 2024, 20:36:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना को लेकर योगी सरकार का बड़ा आदेश- 26 मई से खोले जाएंगे सभी....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2020 12:11AM | Updated Date: May 25 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोरोना संकट के कारण देशभर में 31 मई तक लॉकडाउन की स्थिति है। इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा आदेश जारी किया है। योगी सरकार के नए आदेशानुसार अब सोमवार यानि 25 मई से राज्य के सभी सरकारी दफ्तर खोल दिए जाएंगे। हालांकि सोमवार को ईद की छुट्टी है, इस कारण अब 26 मई से सरकारी दफ्तरों को खोला जाएगा।
 
योगी सरकार के आदेशानुसार, 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ ये दफ्तर खोले जाएंगे। राज्य के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने यह आदेश जारी किया है। आदेशानुसार, अब सरकार से संबंधित सभी दफ्तर अब खोले जाएंगे। आदेश में 3 शिफ्ट में काम का जिक्र किया गया है। इसके तहत तीन शिफ्ट में कर्मचारियों के समय का आवंटन किया गया है।
 
आदेश के बाद नई व्यवस्था के अनुसार, सरकारी दफ्तरों में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक, सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक और सुबह 11 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक शिफ्ट में काम होगार। यानि ये तीन शिफ्ट लगेंगे। आदेशानुसार, दफ्तरों में कार्यावधि के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए।
 
सचिव ने आदेश जारी कर कहा कि इसके साथ अन्य सुरक्षात्मक उपायों का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। हर कर्मचारी अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल अवश्य करे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में आज कोरोना के 288 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 6017 तक पहुंच गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »