25 Apr 2024, 06:07:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तमिलनाडु में कल से विमान सेवाएं होंगी बहाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2020 6:27PM | Updated Date: May 24 2020 6:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। तमिलनाडु में चेन्नई और अन्य हवाई अड्डों पर विमान सेवाएं सोमवार से सख्त नियमों के साथ बहाल हो जाएंगी। कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रसार के मद्देनजर लगाये गये लॉकडाउन के कारण पिछले दो महीनों से तमिलनाडु में विमानों का परिचालन बंद था। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि रविवार को राज्य सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग और भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद सरकार ने सख्त नियमों के साथ हवाई सेवाओं की बहाली की अनुमति दे दी है। हवाई अड्डों पर दोनों (आगमन और प्रस्थानों) की सुविधाएं होंगी। 
 
इससे पहले जब केंद्र ने घरेलू हवाई सेवाओं को सोमवार से बहाल करने की घोषणा की थी तब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पलानीसामी इसे चेन्नई में 31 मई तक  शुरू नहीं करने का आग्रह किया था। तमिलनाडु में चेन्नई में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आज हुई बैठक के बाद चेन्नई में भी कल से हवाई सेवाएं बहाल करने का निर्णय किया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »