28 Mar 2024, 21:15:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बेरमो विधायक और झारखंड के पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2020 5:58PM | Updated Date: May 24 2020 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बोकारो/रांची। झारखंड के बेरमो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह का गुरूग्राम के फोर्टिस अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। वह करीब 77 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यहां बताया कि दो मई को तबीयत बिगड़ने के बाद विधायक श्री सिंह को एयर एंबुलेंस की सहायता से हरियाणा के गुरूग्राम स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद विधायक की हालत में लगातार सुधार हो रहा था। इसी वजह से उन्हें कुछ दिन पूर्व वेंटिलेटर से हटा दिया गया था, लेकिन रविवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।
 
इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘‘झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह जी के निधन की खबर सुनकर दु:ख हुआ। दु:ख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रियजनों के साथ है।’’
 
    
वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, ‘‘बेरमो से विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री राजेन्द्र सिंह  के निधन की खबर सुनकर मन आहत है। आज झारखण्ड ने एक कर्मठ नेता और सच्चा सेवक खो दिया। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर
परिवारजनों को इस दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। मूल रूप से बिहार के गया जिले के बैरवां गांव के रहने वाले राजेद्र कुमार सिंह ने बिहार के नवादा से मैट्रिक की परीक्षा पास की। गया से प्री यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह इंटक से जुड़ गये और राष्ट्रीय महामंत्री भी बने। इसके अलावा वह इंडियन माइन वर्कर्स फेडरेशन के अध्यक्ष भी रहे।
 
झारखंड में अर्जुन मुंडा सरकार के दौरान सिंह नेता प्रतिपक्ष रहे । साल 2005 में उत्कृष्ट विधायक का सम्मान इन्हें मिला। वर्ष 1989 में एकीकृत्­त बिहार की सत्येन्द्र नारायण सिंह सरकार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री, वर्ष 2000 में लालू-राबड़ी सरकार में ऊर्जा मंत्री भी बने। सिंह साल 1985 से बेरमो विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक चुने गये। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »