19 Apr 2024, 06:50:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इंजीनियर की पत्नी की कोरोना रिपोर्ट ने बढ़ाई डॉक्‍रों की चिंता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2020 5:40PM | Updated Date: May 24 2020 5:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के लूकरगंज क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के कारण मौत का शिकार हुये इंजीनियर की पत्नी की पांचवी बार कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव आने से डाक्टरों की चिंता बढ़ गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इंजीनियर की पत्नी के शरीर में वायरस लोड इतना अधिक है कि पांचवी बार भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मंडल में यह पहला मामला है जिसकी रिपोर्ट लगातार पांच बार पॉजिटिव आई है।
 
लूकरगंज निवासी इंजीनियर की कोरोना संक्रमण से ही मौत हो चुकी है। इनके संक्रमण होने के बाद परिजनों का सैंपल भी जांच के लिए गया था। जांच में मां, पत्नी, सास, भाई और दूसरे भाई की पत्नी की रिपोर्ट भी पाजिटिव पायी गयी। इसके बाद उनके घर में खाना बनाने वाली महिला और उसकी बेटी में भी कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले।
 
उन्होने बताया कि इनमें लगभग सभी की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, केवल इंजीनियर की पत्नी की ही रिपोर्ट पांचवी बार भी पॉजिटिव आयी है, जो चिंता की बात है। परिवार के सदस्य एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं। खाना बनाने वाली और उसकी बच्ची की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गयी है। शनिवार को सोरांव के तहसीलदार की रिपोर्ट पॉजिटव मिली थी। उन्हें कोटवा एल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात में उनके सीने में दर्द होने के कारण उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां फिलहाल उनकी स्थित ठीक है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »