23 Apr 2024, 17:45:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इन 7 नाकों को ढूंढ़ते ही अमीर हो जायेंगे !

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2020 10:27AM | Updated Date: May 23 2020 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोहो। दुनियाभर में कई ऐसी बातें होती है जिन्हे मानना या न मानना हमारे बस में होता है। जी हाँ कई चींज़े बहुत ही अजीब होती है और उनपर यकीन करना हमारे हाथ में होता है। अभी हाल ही में भी एक जानकारी सामने आई है। दरसल में हम बात कर रहें है लंदन की जहाँ के सोहो इलाको में एक दीवार पर सात नाक लड़ी हुई है जिन्हे सेवन नोजेज ऑफ सोहो कहा जाता है। यह एक रहस्य्मय बात है। जी दरअसल में इन नाको को लेकर यह कहा जाता है की जो भी इंसान इन सातो नाको को ढूंढ लेता है वो अमीर बन जाता है।
 
लेकिन यह एक झूठ है क्योंकि यह नाके एक आर्टिस्ट डेविड बकली ने बनाकर लगाई थीं। जी दरअसल में यह नाक 1977 में आर्टिस्ट डेविड बकली ने लगाई थी क्योंकि उस समय सरकार यहाँ पर कैमरे लगवाना चाहती थी जिससे की वे सभी की गतिविधियों पर नजर रख सके लेकिन यह बात डेविड को पसंद नहीं आई और उन्होंने वहां पर 32 नाक लगा दी जिनमे से अब केवल 7 बची है। और अब इन नाको को लेकर कई तरह की कहानियाँ प्रचलित हो चुकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »