29 Mar 2024, 01:49:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति कोविंद को लिखा खून से पत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2020 12:32AM | Updated Date: May 23 2020 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को खून से पत्र लिखकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की द्वेषपूर्ण राजनीति करने की भावना से बचाने की अपील की है। प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य संजय तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को नेहरू गांधी परिवार के पैतृक आवास पर आनंद भवन के बाहर गेट पर सूबे की सरकार के विरोध में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने हाथ में सरकार विरोधी नारे के लिखे बैनर लिऐ थे। '
 
इसके अलावा ‘‘कांग्रेस की बस योगी सरकार बेबस, प्रियंका का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान’’ जैसे नारे लिखे बैनर भी लिये थे। तिवारी ने कहा कि राष्ट्रपति को खून से लिखे पत्र में भाजपा को द्वेष की राजनीति करने से बचने की अपील की है। उन्होने कहा कि भाजपा द्वेष की भावना से राजनीति कर रही है जिसका प्रमाण कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर कर्नाटक सरकार ने फर्जी मुकदमा दर्ज किया तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भी बसों के सही दस्तावेज नहीं देने के आरोप में जेल भेज दिया।
 
उन्होने राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि गांधी गांधी केवल संसद ही नहीं अपितु प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द कर दोषी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवायी की जाए तथा अजय कुमार लल्लू को बिना शर्त रिहा किया जाए। उन्होने आरोप लगाया है कि श्रमिक प्रवासियों के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा बसों को चलाने की अनुमति योगी सरकार द्वारा नहीं दी गयी।
 
भाजपा नेताओं की तरफ से लगातार आरोप प्रत्यारोप का सिलिसला जारी है। इस अवसर पर महानगर महासचिव हसीब अहमद, सुरेश यादव, अनिल पाण्डेय, प्रदीप नरायण द्विवेदी, अमित परमार, जितेश मिश्रा समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »