20 Apr 2024, 12:20:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

21 साल की लड़की से छठी क्लास का बच्चा करना चाहता था गंदा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2020 12:05AM | Updated Date: May 23 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजियाबाद। लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन क्लासेज के जरिेए छात्र-छात्राएं घर बैठे पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक स्टडी ग्रुप में पढ़ाई कर रही छात्रा पर अश्लील चैट के लिए दबाव बनाया गया। 21 साल की छात्रा को परेशान करने वाला छात्र सिर्फ 14 का है, जो छठी क्लास में पढ़ता है।
 
जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा यूपीएससी की तैयारी कर रही है। आरोप है कि छात्रा का फोटो मॉर्फ्ड कर उसे मजबूर किया गया। वह काफी परेशान थी और इस बात की उसने अपने परिवार को जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच के लिए साइबर सेल से संपर्क किया।
 
पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए एक स्टडी ग्रुप ज्वाइन किया। 7 मई को उसके पास एक पर्सनल मेसेज आया। इसमें पढ़ाई से जुड़ी बातें ही थीं। इस पर उसने रिप्लाई कर दिया। कुछ देर बाद ही उसे मॉर्फ्ड फोटो भेज दिया गया।
 
मॉर्फ्ड फोटो के जरिए छात्रा पर अश्लील चैट करने के लिए दबाव बनाया गया। इसके अलावा फोटो को वायरल कर देनी की भी धमकी दी। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने जब मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।  शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी की उम्र 14 साल है और वह छठी क्लास में पढ़ता है। वह भी टेलीग्राम के उस स्टडी ग्रुप में जुड़ा है। मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों के परिवार को बुलाया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »