19 Apr 2024, 18:00:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में संघर्ष में दो सैनिकों की मौत, 14 आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2020 3:36PM | Updated Date: May 22 2020 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अफगानिस्तान। अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में शुक्रवार को एक सैन्य शिविर पर तालिबान के हमले में दो अफगानिस्तानी सैनिक और 14 तालिबानी आतंकवादी मारे गए। सेना के 217 पामीर कोर के प्रेस अधिकारी हादी जमाल ने एक बयान में कहा, ‘‘तालिबान आतंकवादियों ने यफत-ए-बाला जिले में शुक्रवार को मध्यरात्रि के बाद लगभग 1:00 बजे (स्थानीय समयानुसार)  अफगान नेशनल आर्मी और अफगान रीजनल आर्मी के शिविरों पर हमला किया।
 
सुरक्षाबलों ने हमलावरों को जवाब दिया और झड़प शुरू हो गयी।’’ उन्होंने कहा कि कई घंटों तक चले संघर्ष के दौरान रीजनल आर्मी के छह जवान और चार आतंकवादी घायल भी हुए। सेना ने तालिबानी आतंकवादियों को प्रांतीय राजधानी फैजाबाद के उत्तरी बाहरी इलाके में की ओर भागने के लिए मजबूर कर दिया। पहाड़ी प्रांत में वर्षों से भारी संघर्ष और लड़ाई जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »