24 Apr 2024, 18:01:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाक सैनिकों ने संघर्ष विराम का फिर किया उल्लंघन, सीमा पार से की गोलीबारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2020 11:56AM | Updated Date: May 22 2020 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का फिर  उल्लंघन करते हुए शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिले में  नियंत्रण रेखा से लगे गांवों तथा सेना की अग्रिम चौकियों को लक्ष्य कर  गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने तड़के करीब 03.30 बजे पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में अकारण गोलीबारी की।
 
इसके बाद सुबह 07.20 बजे राजौरी के नौशेरा सेक्टर में फिर गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने दोनों ही मौकों पर पाकिस्तानी सैनिकों के इस कृत्य का माकूल जवाब दिया। मौजूदा  सप्ताह में पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्ष विराम के उल्लंघन की यह तीसरी  घटना है। गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पाकिस्तानी सैनिकों ने इससे पहले मंगलवार और बुधवार को पुंछ और  राजौरी जिले में गोलीबारी की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »