19 Apr 2024, 04:19:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना महामारी को लेकर पीएम मोदी ने की कोरियाई राष्ट्रपति से बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2020 5:23PM | Updated Date: Apr 9 2020 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरिया गणतंत्र के राष्ट्रपति मून जे इन से आज टेलीफोन पर बात की और कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थिति पर विचार विमर्श किया। दोनों नेताओं ने कोरोना महामारी के कारण वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली और आर्थिक स्थिति के लिए उत्पन्न  विकट स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने अपने अपने देशों में इस महामारी से निपटने के लिए उठाये गये कदमों तथा उपायों पर भी बात की।
 
मोदी ने इस समस्या के लिए कोरिया द्वारा प्रौद्योगिकी आधारित समाधान अपनाये जाने की सराहना की। श्री मून ने इस विकट समस्या से निपटने के लिए इतनी बड़ी आबादी को एकजुट करने के लिए भारत सरकार की प्रशंसा की।  कोरियाई राष्ट्रपति ने भारत में रह रहे कोरियाई नागरिकों की मदद और सहयोग के लिए श्री मोदी को धन्यवाद दिया। मोदी ने भारतीय कंपनियों को चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति के लिए कोरिया गणतंत्र की सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के विशेषज्ञों के बीच संपर्क बनाये रखने और अनुभवों को साझा करने पर भी सहमति जतायी। मोदी ने गत वर्ष की अपनी कोरिया यात्रा को याद करते हुए दोनों देशों के बीच बढते संबंधों पर संतोष व्यक्त किया । प्रधानमंत्री ने नेशनल एसेम्बली के लिए होने वाले चुनावों के मद्देनजर श्री मून को शुभकामनाएं भी दी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »