28 Mar 2024, 19:55:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों हल्की बारिश के आसार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 7:04PM | Updated Date: Apr 7 2020 7:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। दक्षिणी मध्यप्रदेश और विदर्भ के मध्य उपरी हवाओं में चक्रवात की वजह से प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की आशंका बनी है। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि दक्षिणी मध्यप्रदेश और विदर्भ के बीच ऊपरी हवा में चक्रवात बनने के कारण तथा बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के प्रभाव से राज्य के शहडोल संभाग के जिलों सहित सीहोर, होशंगाबाद, छतरपुर, दमोह, कटनी, दतिया, शिवपुरी, बैतूल, छिंदवाड़ा एवं बालाघाट जिले में कहीं-कहीं अगले 24 घंटे के दौरान बारिश होने की आशंका है। इन अलावा इन स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज चमक की स्थिति बन सकती है। प्रदेश के शेष स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा दक्षिणी राजस्थान में भी ऊपरी हवाओं में चक्रवात बनने के प्रभाव से ग्वालियर संभाग में भी हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मौसम की स्थिति अभी फिलहाल एक दो दिन तक ऐसा ही बना रह सकता है।
 
राज्य के महाकौशल अंचल में आने वाले जबलपुर संभाग और होशंगाबाद संभाग के जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं हल्की वर्षा रिकार्ड की गई। राज्य के शेष स्थानों पर मौसम शुष्क रहा। इस दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नही हुआ। जबलपुर संभाग के जिलों में सामन्य से कम तथा सागर एवं इंदौर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभाग के जिलों में सामान्य दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस खरगोन में अंकित हुआ है।
प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सुबह से धूप खिली रही। यहां अगले 24 घंटों के दौरान आकाश की स्थिति साफ होने का अनुमान है। आज यहां अधिकतम तापमान 38Þ 3 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21Þ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »