29 Mar 2024, 06:47:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना से जंग पर PM मोदी ने कहा- मुस्कुराएगा और फिर जीत जाएगा इंडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 5:59PM | Updated Date: Apr 7 2020 6:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा इस विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हम सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन करने का संकल्प लेने से न केवल अपने जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं, बल्कि दूसरे लोगों को भी सुरक्षा दे सकते हैं। मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना से निपटने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने तथा डॉक्टरों, नर्सों, चिकित्सा कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करने के संकल्प की याद दिलाई। पीएम मोदी ने कहा इस लड़ाई में निश्चित ही भारत की जीत होगी। मोदी ने ट्वीट किया, भारत इससे लड़ेगा, फिर मुस्कुराएगा इंडिया और फिर जीत जाएगा इंडिया।
 
उन्होंने ट्वीट के साथ 'मुस्कुराएगा इंडिया' वीडियो भी जारी किया। उन्होंने कहा आज विश्व स्वास्थ दिवस पर हम न केवल एक दूसरे के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें, बल्कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई की अगुवाई करने वाले डॉक्टरों, नर्सों, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करने के संकल्प को भी दोहराएं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »