29 Mar 2024, 17:42:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

11 साल के लड़के को अगवा करके पहले किया दुष्कर्म और फिर उसे जिन्दा....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 9:43AM | Updated Date: Apr 7 2020 9:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हाल ही में जो अपराध का मामला सामने आया है वह चौकाने वाला है। इस मामले में एक व्यक्ति ने 11 वर्षीय लड़के को अगवा करने के बाद गांव के स्कूल में ले जाकर उसके साथ पहले कुकर्म किया और फिर बाद में उसे जिंदा जला दिया। अगले ही दिन पुलिस ने कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कत्ल की गुत्थी स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज की हवाले से सुलझ पाई है और आरोपी की पहचान भी हो गई है। 

बीची 22 मार्च को वह अपने घर का कचरा फेंकने के लिए गांववासी एक व्यक्ति के घर से रेहड़ी लेकर आई थी। इस दौरान दोपहर करीब 12 बजे उसका 11 वर्षीय बेटा रेहड़ी लौटाने गया था। वह देर शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद उसने अपने स्तर पर बेटे की तलाश शुरू की तो उसी के देवर व देवरानी ने उसे बताया कि 22 मार्च की शाम को वह किसी के घर से काम करके लौट रहे थे तो गांव के हाईस्कूल के पास उन्होंने किसी बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनी थी।

 इस मामले में पुलिस ने कहा कि, ‘यहीं से शक बढ़ा और उसने पुलिस को सूचित करने समेत अपनी गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान पता चला कि उन्हीं के पड़ोस में रहने वाला एक युवक उनके बेटे को अपने साथ लेकर जा रहा है।’ वहीँ उसके बाद उसी रास्ते के कैमरे चेक करने पर पता चला कि आरोपी उसके लड़के को अपने साथ गांव के सरकारी हाईस्कूल में ले गया और वहां पर उसके साथ कुकर्म करने के बाद सबूत न छोड़ने की मंशा से उसे जिंदा जला दिया। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी से जुर्म कबुलवा लिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »