28 Mar 2024, 18:47:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सीएम ने पीएम को लिखा पत्र, आवागमन शुरू करने से पहले...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2020 5:53PM | Updated Date: Apr 6 2020 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के खिलाफ अब तक की जंग सफल रही है। राज्य सरकार ने समय रहते कारगर कदम उठाए और जनता ने भी सहयोग किया। यही वजह है कि राज्य में कोरोना संक्रमण के कुछ ही मामले सामने आए। लेकिन अब लॉकडाउन खुलने और अंतरराज्यीय आवागमन शुरू होते ही खतरा बढ़ सकता है। इस आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।
 
मुख्यमंत्री ने अंतरराज्यीय आवागमन प्रारंभ करने से पहले पूरे देश में वायरस के प्रसार की स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए ठोस उपाय सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि अंतरराज्यीय आवागमन आरंभ करने के पहले इस संबंध में व्यापक विचार विमर्श कर ठोस उपाय लागू किए जाने चाहिए।
 
सीएम बघेल ने पत्र में बताया है कि राज्य सरकार की ओर से किए गए उपायों और अनुशासित जन के सहयोग से यहां अभी तक स्थिति नियंत्रण में है। इसके विपरीत देश के अन्य भागों में इसके पीड़ितों की संख्या में निरंतर वृद्घि हो रही है। सीएम ने लिखा है कि जैसे जैसे जांच की संख्या बढ़ेगी, संक्रमितों की संख्या में निरंतर वृद्घि होने की पूरी संभावना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »