28 Mar 2024, 16:27:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पेट्रोल-डीजल पर मोदी सरकार ने कमाए 20 लाख करोड़ रुपये: कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2020 5:46PM | Updated Date: Apr 6 2020 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के दौरान जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल एवं डीजल पर कमाए मुनाफे का एक हिस्सा जनता के साथ साझा करना चाहिए। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह दावा भी किया कि पिछले छह वर्षों में सरकार को पेट्रोल एवं डीजल के जरिये 20 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, 'आज कच्चे तेल की कीमत 23 डॉलर प्रति बैरल हो गई है अगर छह वर्षों में कीमत में गिरावट और उत्पाद शुल्क का मिलाकर हिसाब लगाया जाए तो सरकार को कुल 20 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »