29 Mar 2024, 13:54:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हवा हुई इतनी साफ कि जालंधर से साफ दिखीं हिमालय की वादियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2020 12:11AM | Updated Date: Apr 6 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण भारत समेत दुनिया भर के देशों में लॉकडाउन है। लॉकडाउन का सकारात्मक असर पर्यावरण पर दिखाई दे रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत में तमाम शहरों की हवा बेहद साफ हुई है। वहीं इस बीच पंजाब के जालंधर में निवासियों को ऐसा नजारा देखने को मिला कि सभी लोग आश्चर्य में पड़ गए। दरअसल, पंजाब के जालंधर में रहने वाले लोगों का कहना है कि हवा इतनी ज्यादा साफ हो गई है कि उन्हें अपने घरों की छत से ही दूर हिमालय की धौलधार पर्वत श्रृंखला दिखाई दे रही है। ये लोग कई साल से यहां रह रहे हैं लेकिन बादल और प्रदूषण की वजह से ऐसा नजारा पहले कभी देखने को नहीं मिला।
 
बताया जा रहा है कि कई सालों से धौलधार पर्वत श्रृंखला बादल और प्रदूषण के कारण नहीं दिखाई देती थी। यह शानदार नजारा जालंधर से 200 किलोमीटर दूर स्थित है। इस नजारे को देखने बाद कई लोगों ने ट्विटर के जरिए इस अविश्वसनीय नजारे के बारे में लिखा और तस्वीरें भी शेयर की हैं। उनका दावा है कि इस तरह का नजारा लगभग 30 साल बाद देखने को मिला है। हिमाचल प्रदेश में धौलाधार रेंज अपने आप में बेहद खुबसूरत है लेकिन इतनी दूर से उसका नजारा पहली बार देखने को मिला है।
 
IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उनका कहना है कि हिमाचल की यह धौलाधार पर्वत श्रृंखला 30 साल बाद पंजाब के जालंधर से देखी गई है। उनका कहना है कि करीब 30 साल बाद यहां का प्रदूषण स्तर सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। धौलाधार की पर्वत श्रृंखला 200 किमी दूर स्थित है। आगे उन्होंने लिखा-प्रकृति क्या थी...और हमने इसे क्या कर दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »