29 Mar 2024, 03:05:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3374 हुई, 77 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 12:31PM | Updated Date: Apr 5 2020 12:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तमिलनाडु, महाराष्ट्र और दिल्ली में एक दिन में कोरोना वायरस के क्रमश: 74, 67 और 59 नये मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है तथा यह 3374 पर पहुंच गयी है तथा संक्रमण के कारण अब तक 77 लोगों की मौत हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है और अब तक इसके 3374 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 65 विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण से देशभर में अब तक 77 लोगों की मौत हुई है जबकि 267 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश में कोरोना से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 490 लोग संक्रमित हैं तथा 24 लोगों की मौत हो गयी है, दूसरे स्थान पर तमिलनाडु है जहां 485 लोग संक्रमित हैं तथा तीन लोगों की मौत हुई है। इसके बाद दिल्ली में सबसे अधिक 445 लोग संक्रमित हैं तथा छह लोगों की मौत हुई है। केरल में 306 संक्रमित हैं और दो लोगों की मौत हुई है। 

राजस्थान में 200 लोग संक्रमण के शिकार हैं लेकिन अब तक किसी की मौत नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश में 227 लोग संक्रमित हैं। आंध्र प्रदेश में 161 और कर्नाटक में 144 लोग संक्रमित हैं तथा क्रमश: एक और चार लोगों की मौत हुई है। तेलंगाना में 269, मध्य प्रदेश में 104 और गुजरात में 105 लोग संक्रमित हैं तथा क्रमश: सात, छह और 10 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में पांच, पश्चिम बंगाल में तीन, केरल, जम्मू-कश्मीर एवं उत्तर प्रदेश में दो-दो तथा बिहार और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »