18 Apr 2024, 16:32:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2902 हुई, 68 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 1:32PM | Updated Date: Apr 4 2020 1:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2902 हो गयी है तथा संक्रमण के कारण अब तक 68 लोगों की मौत हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है और अब तक इसके 2902 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 57 विदेशी मरीज भी शामिल हैं। 

कोरोना वायरस के संक्रमण से देशभर में अब तक 68 लोगों की मौत हुई है जबकि 184 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश में कोरोना से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 423 लोग संक्रमित हैं तथा 19 लोगों की मौत हो गयी है, दूसरे स्थान पर तमिलनाडु है जहां 411 लोग संक्रमित हैं तथा एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके बाद दिल्ली में सबसे अधिक 386 लोग संक्रमित हैं तथा छह लोगों की मौत हुई है। केरल में 295 संक्रमित हैं और दो लोगों की मौत हुई है। 

राजस्थान में 179 लोग संक्रमण के शिकार हैं लेकिन अब तक किसी की मौत नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश में 174 लोग संक्रमित हैं। आंध्र प्रदेश में 161 और कर्नाटक में 128 लोग संक्रमित हैं तथा क्रमश: एक और तीन लोगों की मौत हुई है। तेलंगाना में 158, मध्य प्रदेश में 104 और गुजरात में 95 लोग संक्रमित हैं तथा क्रमश: सात, छह और में नौ लोगों की मौत हुई है। पंजाब में पांच, पश्चिम बंगाल में तीन, केरल, जम्मू-कश्मीर एवं उत्तर प्रदेश में दो-दो तथा बिहार और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »