29 Mar 2024, 14:42:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी की दीपक जलाने की अपील के बाद खूब वायरल हो रहा है साल 1943 की..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 1:15PM | Updated Date: Apr 4 2020 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत में कोरोना वायरस के फैलने से सभी लोग परेशान है और इससे जल्द निजात पाना चाहत है। देश में इस समय 21 दिन का लॉकडाउन चालू है। मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट तक लाइट्स ऑफ करके देशवासियों से दीया जलाने की अपील की है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर एक गाना बहुत तेजी के वायरल हो रहा है।

1943 में आई थी फिल्म- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ‘दीया जलाओ’ यह गाना फिल्म ‘तानसेन’ का है। साल 1943 में आई डायरेक्टर जयंत देसाई की इस फिल्म में केएल सहगल और खुर्शीद बानो लीड रोल में थे। इस फिल्म के सभी 13 गाने सुपरहिट हुए और यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सुपर हिट फिल्म थी। गाना ‘दीया जलाओ’ को सिंगर कुंदन लाल सहगल ने अपनी आवाज़ दी थी।

भारत में कोरोना के मामले- भारत में कोरोना वायरस के 2650 मामले सामने आ चुके हैं। इससे 183 लोग ठीक भी हो गए हैं। अब तक 68 लोगों ने कोरोना वायरस के कारण जान गंवा चुके है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »