29 Mar 2024, 00:15:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी ने लिया ये बड़ा फैसला, 6 अप्रैल से देशभर में लागू हो सकते है ये कड़े नियम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 9:43AM | Updated Date: Apr 4 2020 9:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देशभर में कोरोना का कहर छाया हुआ है और दुनियाभर में लगातार लोग हज़ारों की संख्या में लोग रोजाना इसका शिकार होते जा रहे है। दुनियाभर की सरकारें और प्रशासन के लोग इस महामारी से लड़ने के लिए कई तरह से कोशिश कर रहे है। भारत की मोदी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोग और दूर दरार के फसे मजदूर लोगों के लिए मुफ्त भोजन और हजार रूपये देने जैसी कई घोषणाएं की है। इसके अलावा उन्हें लॉकडाउन के समय तक रहने की व्यवस्था के साथ मेडिकल चेक अप तथा आर्थिक सहायता और रोजाना की जरूरत की चीजें खान-पान मुहैया कराने का ऐलान किया है। 

मोदी सरकार ने ये घोषणा की है की अप्रैल के पहले सप्ताह में किसान परिवारों को राहत देने के लिए हर किसी के खाते में 2000 रूपये की क़िस्त ट्रांसफर करने का फैसला लिया है। इसके पहले भी सरकार ने 1.5 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था, जिसके मदद से कई लाख लोगों को आर्थिक रूप से तथा आजीविका में सहारा मिल रहा है। लोगों को उबारने के लिए सरकार आये दिन राहत पैकेज की घोषणा कर इसका फायदा सीधे लोगों को खाते में दे रही है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »