29 Mar 2024, 07:48:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अबतक 14 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है : पेंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 9:34AM | Updated Date: Apr 4 2020 9:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा है कि जानलेवा कोरोना वायरस ‘कोविड 19’ के मामलों का पता लगाने के लिए देशभर में अबतक रिकॉर्ड 14 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है। पेंस ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी देते हुए कहा, ‘‘कोरोना से जुड़े मामलों की जांच को लेकर हमने अभी तक देशभर में रिकॉर्ड 14 लाख लोगों की जांच की है।’’ 

उल्लेखनीय है कि ट्रंप प्रशासन शुरुआत में कोरोना वायरस से जुड़े मामलों की कम जांच को लेकर पर भारी दबाव में आ गया था जिसके बाद उप राष्ट्रप्रति का यह बयान आया है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार इस खतरनाक वायरस से दुनिया भर में अब तक 58 हजार से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है और करीब 10 लाख से अधिक लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके है जबकि दो लाख लोग अभी तक ठीक भी हो गए है। अकेले अमेरिका में इस वायरस के 274,000 मामले दर्ज किये गए है और करीब 7077 लोगों की मौत हो चुकी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »