मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में आज दस और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। मुरैना में अब कोरोना मरीजों की संख्या दो से बढ़कर 12 हो गई है। मुरैना के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरसी बांदिल ने आज बताया कि मुरैना के एक बार्ड में कल एक दम्पति कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से एक व्यक्ति लगभग 15 दिन पहले विदेश से लौटा है और वह अस्वस्थ था। आज उसी दम्पति के सम्पर्क में आये 22 लोगों में से उसके दस और रिश्तेदारों की जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
उन्होंने बताया कि अभी तक 32 कोरोना संदिग्ध के सेम्पिल जांच के लिये भेजे गए थे, उनमें से 30 की जांच रिपोर्ट आई है इनमे 12 कोरोना पॉजिटिव और 18 निगेटिव पाए गए गए। उन्होंने बताया कि संभावित मरीज के सम्पर्क में आये 11 व्यक्तियों को कोरेंटाइन संस्था में रखा गया। इस तरह कुल 33 व्यक्ति कोरेंटाइन संस्था में निगरानी में रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में अभी तक थर्मो स्क्रिनिग की संख्या 52 हजार 596 है और 1274 व्यक्तियों को होम कोरेंटाइन किया गया है। इस तरह आज तक होम कोरेंटाइन कुल संख्या 26 हजार 298 हैं।