29 Mar 2024, 16:05:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जमात से फिरोजाबाद आए 4 लोग कोरोना पॉजिटिव, इलाका सील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 6:50PM | Updated Date: Apr 3 2020 6:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फिरोजाबाद। दिल्ली निजामुद्दीन  में हुये धार्मिक कार्यक्रम में शामिल बिहार निवासी फारसी मस्जिद में मिले थे सात में से चार लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने पर जिला प्रशासन ने इलाके की तीन मस्जिदों समेत एक किलोमीटर इलाके को पूरी तरह सील कर दिया है। जिलाधिकारी चन्द्रविजय सिंह के अनुसार बुधवार को फिरोजाबाद के रसूलपुर क्षेत्र के दुर्गेश नगर स्थित सलमान फारसी मस्जिद में बिहार के रहने वाले सात जमातियों को पकड़ा गया गया था।
 
उन्हें शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय में कोरोटाइन किया गया था। उनके सैंपल जांच के लिए  सैफई पीजीआई और लखनऊ भेजी गई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकरी डॉ एस के दीक्षित ने बताया कि सात में से चार की रिपोर्ट कोबिड़-19 पोजिटिव पायी गई हैइ जबकि तीन की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। 
 
उन्होंने बताया कि चार जमातियों की जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने के बाद शिकोहाबाद की सलमान फारसी मस्जिद और मोती मस्जिद समेत तीन मस्जिदों के आस-पास के एक किलोमीटर के क्षेत्र को पूरी तरह सीलकर दिया  गया है। इस बीच आगरा के मंडलायुक्त आयुक्त डॉ अनिल कुमार और पुलिस महानिरीक्षक ए सतीश गणेश फिरोजाबाद पहुंचे और उन्होंने  जिला अस्पताल पहुंचकर आईसोलेशन वार्ड़ की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद दोनों अधिकारी आईजी शिकोहाबाद पहुंचे और वहा भी अस्पताल का निरीक्षण किया।
 
चार जमातियों की रिपोर्ट पोजिटिव आने के बाद उन्हें  शिकोहाबाद से फिरोजाबाद जिला अस्पताल के आईसोलेशन बार्ड़ में भर्ती किया गया है। जिला प्रशासन  इन जमातियों के सम्पर्क में आने वाले लोगों को चिन्हित कर रहा है। इसके अलावा शहर में आये हुये जमातियों को भी जिला प्रशासन एवं गुप्तचर विभाग चिन्हित कर उनकी तलाश में जुटा है। अभी तक करीब 21 जमातियों को चिन्हित कर इन्हें कोरोनटाइन कर स्वास्थ परीक्षण कराया जा रहा है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »