28 Mar 2024, 14:29:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CM योगी ने बिना बोले कर दिया यह बहुत बड़ा काम, लोगों में दौड़ी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 10:11AM | Updated Date: Apr 3 2020 10:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वर्तमान समय में दुनिया भर के 150 से ज्यादा देशों में कोरोना अपना पैर पसार चुका है। भारत में भी कोरोना अपना पैर पसार चुका है जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लिए देशभर में लॉक डाउन घोषित कर दिया है। लॉक डाउन के चलते फैक्ट्रियां और रोजगार के साधन खत्म हो चुके हैं जिसके चलते दिहाड़ी मजदूर अपने अपने गांव की ओर पलायन कर रहे हैं जिसके बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों की सीमा को सील करने का आदेश दिया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले लोगों के लिए दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की तथा उनके रहने और खाने का इंतजाम किया। इसके अलावा आज सीएम योगी ने नोएडा पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इसी बीच एक बार फिर उन्होंने एक ऐसा काम किया है जिसकी तारीफ पूरे देश में हो रही है। मुख्यमंत्री योगी ने आज अपने आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित करके 27.15 लाख मनरेगा मजदूरों के खाते में सीधे 611 करोड़ रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इससे कुछ दिन पहले भी उन्होंने मजदूरों के खाते में एक-एक हजार रुपए ट्रांसफर करवाए थे। उन्होंने कहा कि वह इस विशेष पैकेज के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद करते हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »