29 Mar 2024, 14:47:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

विश्व में कोरोना से 50 हजार से अधिक मौतें : हॉपकिन्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 9:54AM | Updated Date: Apr 3 2020 9:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने दावा करते हुए कहा है कि विश्व में खतरनाक कोरोना वायरस से अब तक 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और करीब दस लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हुये है। विश्वविद्यालय की सूची के अनुसार विश्वभर में गुरुवार तक करीब 50,230 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है और करीब 10 लाख से अधिक लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके है जबकि दो लाख लोग अभी तक ठीक भी हो गए है।

कोरोना वायरस के सबसे अधिक 226,000 मामले अमेरिका में दर्ज किये गए है। इटली में अभी तक 14 हजार लोगों की इस वायरस से संक्रमित होने के बाद मौत हो गयी है जो विश्व के किसी भी देश में सबसे अधिक है। इसके बाद स्पेन में 10,003 लोगों की मौत हो गयी है और करीब 110,000 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »