28 Mar 2024, 17:23:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM नरेन्द्र मोदी ने की प्रिंस चार्ल्स, अंगेला मर्केल से की बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 12:53AM | Updated Date: Apr 3 2020 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना के संक्रमण से जूझ रहे ब्रिटिश राजपरिवार के उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स और जर्मनी के चांसलर अंगेला मर्केल से टेलीफोन पर बात की और इस अभूतपूर्व महामारी से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास किये जाने के महत्व को रेखांकित किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मोदी ने प्रिंस चार्ल्स के साथ कोविड 19 महामारी पर विचार विमर्श किया और ब्रिटेन में इस विषाणु के संक्रमण के कारण लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।
 
मोदी ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि प्रिंस चार्ल्स के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और कामना की कि वे सदैव पूर्ण रूप से स्वस्थ रहें। प्रिंस चार्ल्स ने ब्रिटेन में रहने वाले प्रवासी भारतीयों के कोरोना महामारी से निपटने में योगदान की सराहना की और विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के निस्वार्थ सेवाभाव से किये जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने संकट के समय भारत में फंसे ब्रिटिश नागरिकों को सहायता एवं समर्थन के लिए मोदी का आभार व्यक्त किया।
 
मोदी ने आयुर्वेद में रुचि रखने के लिए प्रिंस चार्ल्स का धन्यवाद दिया। जर्मनी की चांसलर मर्केल से बातचीत में मोदी ने कोविड 19 महामारी की स्थिति पर चर्चा की और इस संकट से मुकाबले के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व भी रेखांकित किया। दोनों नेताओं ने दवा एवं चिकित्सीय उपकरणों की अपर्याप्त उपलब्धता पर बात की और इस बारे में सहयोग बढाने के अवसरों का लाभ उठाने पर सहमति जतायी। मोदी ने लॉकडाउन के कारण होने वाली मनोवैज्ञानिक रोगों के उपचार के लिए योग के महत्व पर भी चर्चा की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »