19 Apr 2024, 13:16:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इसरो के कर्मचारियों ने दी पांच करोड़ रु की मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 12:32AM | Updated Date: Apr 3 2020 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के कर्मचारियों ने कोरोना वायरस 'कोविड 19' से लड़ने के लिए पांच करोड़ रुपये से अधिक की मदद दी है। इसरो ने आज बताया कि उसके कर्मचारियों ने एक-एक दिन का वेतन स्वैच्छिक रूप से 'पी एम केयर्स फंड' में दिया है। कुल राशि पांच करोड़ रुपये से अधिक है। संगठन का कहना है कि वह इस वैश्विक संकट के खिलाफ लड़ाई में देश के साथ खड़ा है। इसरो के वैज्ञानिक कोविड-19 से लोगों की रक्षा के लिए उपकरण विकसित करने के सर्वोत्तम तरीके खोज रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »