28 Mar 2024, 15:56:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना वायरस के संक्रमण के आंकलन के लिए लॉन्‍च हुआ ये ऐप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 12:25AM | Updated Date: Apr 3 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण के जोखिम का आंकलन करने वाला आरोग्यसेतु  ऐप लॉन्च किया है।  नेशनल इंफार्मेटिक्स सेंटर की महानिदेशक नीता वर्मा ने गुरूवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह ऐप कोविड-19 संक्रमण के प्रसार के जोखिम का आकलन करने और आवश्यक होने पर एकांतवास सुनिश्चित करने के लिए सरकार के समय पर कदम उठाने में मदद करेगा। यह  11 भाषाओं में उपलब्ध है और राष्ट्रीय स्तर पर पहले दिन से उपयोग के लिए तैयार है और इसका डिजाइन ऐसा है  जो अधिक लोड ले सकता है।
 
  उन्होने बताया कि ऐप का डिजाइन सबसे पहले गोपनीयता सुनिश्चित करता है। ऐप द्वारा एकत्र किए गए व्यक्तिगत डेटा को अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके एन्क्रिप्ट किया गया है और डेटा चिकित्सा सम्­बन्­धी सुविधा की आवश्­यकता पड़ने तक फोन पर सुरक्षित रहता है। कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए लोगों को एकजुट करने के उद्देश्­य से सार्वजनिक-निजी साझेदारी से विकसित ‘आरोग्­यसेतु’ नाम का यह ऐप प्रत्­येक भारतीय के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए डिजिटल इंडिया से जुड़ा है।
 
यह लोगों को कोरोना वायरस का संक्रमण पकड़ने के जोखिम का आकलन करने में सक्षम करेगा। यह अत्याधुनिक ब्लूटूथ टेक्­नोलॉजी, तकनीक, गणित के सवालों को हल करने के नियमों की प्रणाली (अलगोरिथ्म) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करते हुए, दूसरों के साथ उनकी बातचीत के आधार पर इसकी गणना करेगा। यह एक ही समय में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों, डिजिटल प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवाएं देने और युवा भारत की क्षमता और देश के रोग मुक्त और स्वस्थ भविष्य के बीच एक सम्­पर्क है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »