29 Mar 2024, 15:36:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तबलीगी जमात के मुस्लिमों पर सख्त हुई ममता, उठाया सख्त कदम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 12:15AM | Updated Date: Apr 3 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। निजामुद्दीन में आयोजित तबलीगी जमात में शामिल हुए पश्चिम बंगाल के 71 लोगों की राज्य सरकार ने पहचान कर ली है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवाददाताओं को बताया कि इनमें से 54 को क्वारंटाइन में भेज दिया गया है। पूरे हालात पर हमारी नजर बनी हुई है। राज्य के गृह सचिव अलापन बंद्योपाध्याय ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय से प्राप्त सूची के अनुसार सभी 71 लोगों की शिनाख्त कर उन्हें फौरन 14 दिनों तक क्वॉरेंटाइन में रखने की व्यवस्था की जाएगी।     निजामुद्दीन में आयोजित तबलीगी जमात में सैकड़ों की संख्या में लोग एक ही जगह पर इकट्ठा हुए थे। इनमें से 25 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »