19 Apr 2024, 06:23:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुंबई के धारावी में दूसरे मामले की पुष्टि, BMC कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2020 6:08PM | Updated Date: Apr 2 2020 6:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में कोरोना वायरस का दूसरा मामला सामने आया है। धारावी में कोविड-19 से संक्रमित दूसरे मामले की पुष्टि हुई है। बीएमसी के 52 वर्षीय एक सफाई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह वर्ली क्षेत्र में रहता है, लेकिन सफाई के लिए धारावी में तैनात किया था। इसकी जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारी ने दी।
 
बुधवार को धारावी में कोरोना से पीड़ित 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। वह झुग्गी बस्ती पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) योजना के तहत बनी बिल्डिंग में रहता था। सरकारी सायन अस्पताल में उसकी मौत के बाद बिल्डिंग के करीब 300 निवासियों और 30 दुकानों को क्वारंटीन कर दिया गया है। धारावी मुंबई में 15 लाख लोगों की घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां पर लाखों दिहाड़ी मजदूर और छोटे कारोबारी रहते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »