29 Mar 2024, 00:24:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुख्यमंत्री केजरीवाल की लोगों से अपील - देश हित में जहां हैं, वहीं बने रहें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2020 6:05PM | Updated Date: Mar 29 2020 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने गांव पलायन कर रहे लोगों से एक बार फिर अपील की है कि लोग देशहित में दिल्ली छोड़कर अपने गांव न जाएं और जहां पर हैं, वहीं बने रहें। मुख्यमंत्री ने कहा है, "कुछ लोग अपने गांव जाने के लिए बेताब हैं। प्रधानमंत्री ने सबसे अपील की है कि आप अपने गांव न जाएं, जहां हैं वहीं रहें। क्योंकि इतनी भीड़ में आपको भी कोरोना होने का डर है, फिर आपके माध्यम से कोरोना आपके गांव और परिवार तक पहुंच सकता है। देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच जाएगा। उसके बाद देश को इस महामारी से बचाना मुश्किल होगा।
 
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, "मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि दिल्ली सरकार ने आपके रहने-खाने का पूरा इंतजाम किया हुआ है। अभी देश हित में है कि आप अपने गांव न जाएं। केजरीवाल की अपील के बाद आम आदमी पार्टी ने भी आम लोगों से उन लोगों की मदद करने की अपील की है, जो लॉकडाउन के कारण जहां-तहां फंसे हैं और उनके पास खाने-पीने के सामान की कमी है।
 
आम आदमी पार्टी ने एक ट्वीट में लिखा है कि वैसे लोगों की मदद करें जो भूखे हैं और खाने की सामग्री नहीं खरीद सकते। आम आदमी पार्टी ने यह भी कहा है कि दिल्ली सरकार ऐसे लोगों की मदद में आगे आई है जो लोग जरूरतमंद हैं। पार्टी ने अपील की है कि इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं, ताकि मुश्किल में फंसे लोगों की मदद हो सके।
 
आम आदमी पार्टी ने इसके लिए एक मैप भी जारी किया है, जहां जरूरतमंदों के लिए सेवा के सेंटर चलाए जा रहे है। इन सेंटर्स पर लंच का समय दोपहर 12 बजे से अपराह्न् बजे के बीच रखा गयं है। जबकि डिनर शाम छह बजे से रात नौ बजे तक दिया जा रहा है। लोगों के लिए यह सेवा प्रतिदिन जारी रहेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »