29 Mar 2024, 01:54:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शिवराज सरकार आते ही थप्पड़ मारने वाली कलेक्टर पर गिरी गाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2020 12:23AM | Updated Date: Mar 26 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रेदश के राजगढ़ में नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता को थप्पड़ जड़ने वाली कलेक्टर पर शिवराज सरकार ने सत्ता में आते ही कार्रवाई की। राजगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली के दौरान भाजपा नेताओं से हाथापाई करने वाली कलेक्टर निधि निवेदिता और रीवा के नगर निगम कमिश्नर सभाजीत यादव को मंगलवार को हटाकर मंत्रालय में पदस्थ कर दिया। 2012 बैच के आईएएस अफसर नीरज कुमार सिंह को राजगढ़ कलेक्टर बनाया गया है। सिंह अब तक संचालक बजट थे। वहीं, रीवा नगर निगम कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार जिला पंचायत रीवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्पित वर्मा को दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »