20 Apr 2024, 08:10:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी ने दिव्यांग विवेक से कहा एक सेल्फी हो जाए दोस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 5:53PM | Updated Date: Feb 29 2020 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज में दिव्यांगों और वृद्धों के सम्मान में उपकरण वितरण शिविर में दृष्टिबाधित दिव्यांग विवेक को स्मार्ट मोबाइल फोन देने के बाद कहा‘‘एक सेल्फी हो जाए दोस्त। प्रधानमंत्री के हाथों शनिवार को स्मार्ट मोबाइल फोन मिलने के बाद विवेक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इतना ही नहीं मोदी ने खुद ही विवेक से मिले हुए मोबाइल फोन से साथ में एक सेल्फी लेने की बात कही तो खुशी दोगुनी हो गई। प्रधानमंत्री से यह सम्मान पाने से विवेक खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
 
दिव्यांग विवेक मणि त्रिपाठी को स्मार्ट मोबाइल फोन देने के बाद कुछ लम्हा ठहर सा गया। यह देखकर मोदी ने उनसे कहा कि इस स्मार्ट मोबाइल फोन एक सेल्फी तो बनती है, दोस्त। इस पर विवेक ने तुरंत मोबाइल फोन निकाला और उनके साथ सेल्फी लेकर इस पल को हमेशा के लिए संजो लिया। विवेक ने बताया यह पल भले ही देख नहीं पाया लेकिन इसे महसूस जरूर किया है।
 
यह हमारे ही नहीं सभी दृष्टिबाधित साथियों के लिए गौरव का पल है। वह इस सेल्फी को जीवन भर संजो के रखेंगे। यह उनके जीवन की एक उपलब्धि है। विवेक बचपन से दृष्टिबाधित हैं और वह डीएड की पढ़ाई कर रहे हैं। दृष्टिबाधित होने के बाद भी वह मोबाइल धड़ल्ले से चलाते हैं। उन्होंने अपने मोबाइल में टॉकबैक एप डाउनलोड किया है, जिससे अपना काम कर लेते हैं। वह दृष्टिबाधित साथियों को इसका ज्ञान देते हैं। वह मोबाइल पर अपनी पढ़ाई भी कर लेते हैं।
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »