पुष्कर (राजस्थान)। तीर्थ नगरी पुष्कर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के बेटे गिरीश की शाही अंदाज में शादी हुई। जहां गिरीश ने हनुमानगढ़ की प्राची ज्याणी के साथ एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी के सात फेरे लिए।
गिरीश व हनुमानगढ़ भटनेर निवासी प्राची ज्याणी ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए। शादी में शिरकत करने बड़ी संख्या में नड्डा के रिश्तेदार, मित्रों के अलावा कई राजनीतिक हस्तियां व वीवीआईपी पुष्कर पहुंचे।
सभी ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। शादी में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, राज्य सभा सदस्य भूपेंद्र सिंह यादव, वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर, किरण माहेश्वरी, अर्जुन मेघवाल, औंकार सिंह लखावत, विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, सुरेश सिंह रावत और राजेंद्र राठौड़ सहित अनेक राजनीतिक हस्तियां शरीक हुईं। शादी के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए।
हाई प्रोफाइल शादी में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह नहीं पहंचे। इसके पीछे की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का दौरा बताया जा रहा है। क्योंकि जिस वक्त यह समारोह चल रहा था। ठीक उसी उसी समय राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा रात्रि भोज दिया जा रहा था। जिसमें प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सहित देशभर की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। चर्चा यह है कि दिल्ली में होने वाले रिशेप्सन में वह शिरकत करेंगे।...