28 Mar 2024, 16:56:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराकियों के कोरोना वायरस वृद्धि वाले देशों की यात्रा पर प्रतिबंध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 11:28AM | Updated Date: Feb 27 2020 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक के अधिकारियों ने अपने नागरिकों को उन देशों की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया जहां सरकारी आयोग के अनुसार कोरोनोवायरस बीमारी के मामलों की वृद्धि हो रही है। दस्तावेज के अनुसार इराकी नागरिकों को जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, सिंगापुर, इटली, कुवैत और बहरीन की यात्रा करने की मनाही है। आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल और राजनयिक मिशनों के सदस्यों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं है।

इसके अलावा, ‘‘27 फरवरी से 7 मार्च तक विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं करने के लिए सिनेमा, कैफे, क्लब सहित सभी सार्वजनिक स्थानों को बंद करने का निर्णय लिया गया।’’ स्कूलों और विश्वविद्यालयों की कक्षाएं समान अवधि के लिए रद्द कर दी गयी हैं, और पूरे देश में किसी भी सार्वजनिक बैठक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को इराक में कोनोरा वायरस का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद ईरान की यात्रा से लौटे एक ही परिवार के चार लोगों में इस बीमारी पता चला था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »