28 Mar 2024, 14:43:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रोमानिया में कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 10:50AM | Updated Date: Feb 27 2020 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बुखारेस्ट। रोमानिया में कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्री विक्टर कोस्टाचे ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रोमानिया के एक 20 वर्षीय युवक में यह वायरस पाया गया है। इस युवक में यह विषाणु 71 वर्षीय इटली के निवासी के सम्पर्क में आने की वजह से फैला है। विक्टर के अनुसार यह युवक 18 से 22 फरवरी के बीच दक्षिणी रोमानिया आये इटली निवासी के नजदीकी सम्पर्क में था।

उन्होंने बताया कि इस युवक के परिवार के अन्य सात सदस्य हालांकि इस वायरस से प्रभावित नहीं हैं जो मौजूदा समय में रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लगभग 300 किलोमीटर पूर्वोत्तर में गुर्ज क्षेत्र में स्थित एक घर में अलग रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय महामारी विज्ञान केंद्र जांच कर रहा है और 33 लोगों के खून के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। उन्होंने कहा, ‘‘यह ग्रामीण इलाका में है, एक बड़ी आबादी वाला शहर नहीं और हम इसकी रोकथाम के लिये प्रभावी उपाय कर सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »