19 Apr 2024, 20:02:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केजरीवाल पर भड़के अनुराग कश्यप, बोले - क्या अमित शाह ने खरीद लिया या...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 3:53PM | Updated Date: Feb 26 2020 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमकर आलोचना की है। उन्होंने केजरीवाल को आमित शाह द्वारा खरीदा और जमीर बेचा हुआ बताया है।
 
उन्होंने अपने ट्वीट में आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए लिखा है, "यह आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव जीता था न? अभी कहां हैं अरविंद केजरीवाल और उनके आपिए? तुम्हारी दिल्ली जल रही है। क्या आमित शाह ने खरीद लिया है आपको या खुद ही अपना जमीर बेच खाए हो?"
 
अनुराग के ट्वीट पर कई यूजर्स ने रिएक्ट किया है। इनमें अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल भी शामिल हैं। सिमी ने अनुराग कश्यप, आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और अमित शाह को टैग करते हुए लिखा है, "दिल्ली पुलिस, लॉ एंड ऑर्डर आम आदमी के अधिकार-क्षेत्र में नहीं आते। ये गृह मंत्रालय के अधीन हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »