29 Mar 2024, 07:22:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबान के साथ समझौते में सैनिकों की वापसी शामिल: पोम्पियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:20PM | Updated Date: Feb 26 2020 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि अमेरिका और तालिबान के बीच होने वाले समझौते में तय समय सीमा के आधार पर सैनिकों की वापसी को मसला भी शामिल होगा। विदेश मंत्रालय  की ओर से मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में श्री पोम्पियो ने कहा, ‘‘अफगानिस्तान में हिंसा की घटनाओं में कमी होने बाद ही अमेरिका 29 फरवरी या उसके आस पास तालिबान के साथ समझौता करेगा।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘समझौते में शर्तों के आधार पर समय भी निर्धारित किया जाएगा जिसमें सैनिकों की वापसी और अफगानिस्तान के विभिन्न गुटों के बीच वार्ता शुरु करने के मुद्दे शामिल होंगे।’’ सीएनएन मीडिया ने समझौते से जुड़े दो सूत्रों के हवाले से बताया कि इस समझौते के तहत अफगानिस्तान में वर्तमान में  12 से 13 हजार अमेरिकी सैनिकों की संख्या को घटा कर 135 दिनों में  8600 किया जाएगा।

गौरतलब है कि अमेरिका ने पिछले सप्ताह तालिबान के साथ 29 फरवरी को समझौता करने की घोषणा की है। हालांकि यह समझौता कहां होगा इसका खुलासा नहीं किया गया है। तालिबान और अमेरिका के बीच इस समझौते को तय करने के लिए बातचीत 2018 से शुरू हुयी थी जो तालिबान द्वारा अमेरिकी सेना पर पिछले वर्ष सितम्बर और दिसंबर में हमले के कारण बाधित हो गयी थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »