20 Apr 2024, 01:22:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली हिंसा के दोषियों पर हो कड़ी से कड़ी कार्रवाई : कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:21AM | Updated Date: Feb 26 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली और देश की जनता से साम्प्रदायिक  सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए मंगलवार को कहा कि नृशंस दंगों के दोषियों, असली अपराधियों, उपद्रवियों और उन्हें भड़काने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कि राजधानी दिल्ली में बेहिसाब और अंधाधुंध हिंसा, आगजनी, पत्थरराव और हत्या की घटनाओं ने देश का सीना छलनी कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस समय भी दिल्ली के कई हिस्सों में हिंसा का तांडव चल रहा है और यह किसी को मंजूर नहीं है। कांग्रेस हिंसा  में मारे गये हेड कांस्टेबल रतनलाल और चार अन्य नागरिकों की मौत पर गहरा शोक और दुख व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त  करते हैं। पार्टी दिल्ली पुलिस के उपायुक्त अमित शर्मा और 100 से अधिक घायल  व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी करती है।
 
उन्होने कहा कि पत्रकारों पर हमला करना निंदनीय है और इसके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि कुछ साम्प्रदायिक  शक्तियां अपने राजनीतिक स्वार्थों के चलते पिछले काफी समय से समाज को  बांटने और धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण करने का षडयंत्र कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली और देश की जनता से साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और देश को धर्म-मजहब के आधार पर बांटने वाली फिरकापरस्त ताकतों के गलत मंसूबों को विफल करने की अपील करती हैं। पार्टी इन नृशंस दंगों की कड़ी ंिनदा करती हैं और दोषियों की पहचान कर असली अपराधियों, उपद्रवियों और उन्हें भड़काने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाई की मांग करती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »