29 Mar 2024, 20:32:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमेरिका के साथ जल्द होगा व्यापार समझौता : पीयूष गोयल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:14AM | Updated Date: Feb 26 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और अमेरिका को स्वाभाविक भागीदार करार देते हुए मंगलवार को कहा कि दोनों देशों के बीच जल्द ही बड़ा व्यापार समझौता होगा। गोयल ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच सामाजिक-आर्थिक संबंध नयी ऊंचाईयों पर पहुंचेंगे जिनका प्रभाव आने वाले समय में दिखायी देगा। दोनों देश एक व्यापक व्यापारिक समझौता करने की कगार हैं। उन्होने यहां भारत-अमेरिका व्यापार फोरम की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में एक अरब से ज्यादा की आबादी रहती है जो बेहतर जीवन की आकांक्षी है। इससे इस क्षेत्र में स्वाभाविक रुप से आर्थिक विकास होगा और निवेश के अवसर उपलब्ध होंगे। इससे भारत में एक व्यापक बाजार उपलब्ध होगा। उन्होने कहा कि दोनों देशों के बीच सीमित व्यापार का समय समाप्ति की ओर है और जल्दी ही एक व्यापक आर्थिक भागीदारी की घोषणा की जाएगी। दोनों देशों के संबंध एक ऊंचाई की ओर बढ़ रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »