28 Mar 2024, 18:54:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका संग रणनीतिक साझेदारी को भारत प्रतिबद्ध : राष्ट्रपति कोविंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:10AM | Updated Date: Feb 26 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंगलवार को अमेरिका के साथ सामरिक रणनीतिक साझेदारी को लेकर भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कोविंद ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में दिये गये रात्रि भोज से पहले कहा कि भारत, अमेरिका के साथ रणनीतिक साझेदारी के लिए गहराई से प्रतिबद्ध है। इससे पहले कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने अमेरिकी राष्ट्रपति एवं पहली महिला मेलानिया ट्रंप समेत पूरे प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। राष्ट्रपति ने अमेरिकी मेहमान एवं उनकी पत्नी को राष्ट्रपति भवन के अशोका हॉल और दरबार हॉल लेकर गये तथा उन्हें राष्ट्रपति भवन से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों से वाकिफ कराया। राष्ट्रपति भवन में ट्रंप एवं उनके प्रतिनिधिमंडल के लिये विभिन्न प्रकार से सुस्वादु भोजन की व्यवस्था की गई थी।

रात्रि भोज में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू एवं उनकी पत्नी उषा नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं उनकी पत्नी अमिता बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, हरसिमरत कौर बादल, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, हरदेव सिंह पुरी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद थीं। कोविंद ने अमेरिका को ‘विश्वसनीय मित्र’ बताते हुए कहा, नमस्ते ट्रंप ने आपको भारतीय लोगों के और करीब ला दिया है।

उन्होंने कहा कि पहली बार किसी विदेशी हस्ती का इतने व्यापक तरीके से स्वागत किया गया है। दो दिवसीय भारत यात्रा के आखिरी में राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रि भोज में कोविंद के स्वागत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री ट्रंप ने कहा, इस यात्रा के परिणामस्वरूप ‘बहुत ही रचनात्मक कार्य ...बहुत सकारात्मक चीजें’ हुईं। उन्होंने अमेरिका की पहली महिला और अमेरिकी लोगों की ओर से मेजबानों को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा,‘‘भारत मेरे लिए एक बहुत ही विशेष राष्ट्र है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »