20 Apr 2024, 14:05:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना मामलों में मनोवैज्ञानिक मदद देगा चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 2:29PM | Updated Date: Feb 25 2020 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। कोरोना वायरस के प्रकोप का सामना कर रहे चीन ने इससे पीड़ति मरीजों और सामान्य लोगों की मदद के लिए हॉटलाइन और ऑनलाइन प्लेटफार्म खोला है। चीन के शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया कि मनोवैज्ञानिक सहायता रोजाना सुबह आठ से रात दस बजे तक उपलब्ध कराई जायेगी। यह सहायता सबसे अधिक प्रभावित हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों, उनके परिवारों, सुरक्षा कर्मियों और चिकित्सकों को विशेष तौर पर दी जायेगी।

मंत्रालय के अनुसार 200 से अधिक विश्वविद्यालयों और संस्थानों के स्वैच्छिक मनोवैज्ञानिक पेशेवरों द्वारा यह सेवा दिन में 14 घंटे तक उपलब्ध कराई जायेगी जो एक साथ 1,000 लोगों को टेलीफोन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीचैट के जरिए सेवा प्रदान कराने में सक्षम है। 

गौरतलब है कि चीन में कोरोना वायरस से अब तक 2663 लोगों की मौत हो गयी है और करीब 77658 लोगों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। इस वायरस का पहला मामला चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में गत वर्ष दिसंबर के अंत में सामने आया था और अब यह देश के 31 प्रांतों में फैल चुका है। मौजूदा समय में कोरोना वायरस भारत सहित दुनिया के 26 से अधिक देशों में फैल चुका है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »