25 Apr 2024, 14:00:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सालभर पुरानी ड्रेस पहन भारत आईं इवांका ट्रंप, कीमत है इतनी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 1:35PM | Updated Date: Feb 25 2020 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। सपरिवार भारत आए डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका ट्रंप भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद एयरपोर्ट जाकर अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके परिवार का स्वागत किया। वहीं इस बीच भारत दौरे पर आईं उनकी बेटी इवांका ट्रंप अपनी ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ट्रंप दौरे के दूसरे दिन जहां इवांका ट्रंप रेड कलर की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में दिखी थीं, वहीं दूसरे दिन यानी आज सफेद कोट (एक तरह का ब्लेजर) में दिख रही हैं। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत दौरे में उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका और दामाद कुशनर भी शामिल हैं। 
 
सोशल मीडिया में ऐसा दावा किया गया कि इवांका भारत दौरे पर पहले दिन अपनी पुरानी ड्रेस में नजर आईं। इवांका साल 2019 में भी इस ड्रेस में नजर आ चुकी हैं। पिछले साल अर्जेंटीना की यात्रा के दौरान उन्होंने ये फ्रॉक सूट पहना था। इवांका ने पिछले साल सितंबर में ये ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस की कीमत करीब 1,71,331 रुपये (2,385 अमेरिकी डॉलर) बताई जा रही है। इवांका ने पिछले साल सितंबर में ये ड्रेस पहना था। इस ड्रेस की कीमत करीब 1,71,331 (2,385 अमेरिकी डॉलर) बताई जा रही है। अर्जेंटीना दौरे के वक्त उनका हेयरस्टाइल भी थोड़ा अलग था। उस वक्त इंवाका ने बेबी कट लिया हुआ था और आज उनके बाल थोड़े लंबे हो गए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »