28 Mar 2024, 22:20:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाषण दे रहे थे डोनाल्ड ट्रंप, जैसे ही मोदी को कहा चायवाला तो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 12:31PM | Updated Date: Feb 25 2020 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी के चाय वाले से लेकर उनके देश के पीएम बनने को यादगार बताया। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला कि जब वह (पीएम मोदी) छोटे थे तो उन्हें एक कैफिटेरिया में काम करना पड़ा। आज वह भारत से सफल नेता हैं। आपका देश बहुत अच्छा कर रहा है। हमें भारत पर गर्व है। करोड़ों लोगों ने आपको पिछले साल दोबारा सत्ता में लौटाया। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी ने लोगों के घर में बिजली पहुंचाई। लोगों को इंटरनेट से जोड़ा। हाइवे का निर्माण डबल किया है। मोदी कठोर मेनहत की मिसाल हैं। 
 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दौरे पर आ चुके हैं। वो अहमदाबाद पहुंचे थे और यहां पर उन्होंने साबरमती आश्रम का दौरा किया था। इसके बाद वो मोटेरा स्टेडियम गए। यहां पर पहले पीएम मोदी ने भाषण दिया और उनके बाद ट्रंप ने भी लोगों को संबोधित किया। अपने भाषण में अचानक ट्रंप ने मोदी को चायवाला कह दिया। 
 
अमेरिका के राष्ट्रपति अपनी पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका के साथ पहुंचे हैं। वो दो दिनी दौरे पर आए हैं और 25 फरवरी को वापसी करेंगे। अहमदाबाद में पहले वो साबरमती आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने चरखा चलाया। इसके बाद मोटेरा स्टेडियम में उन्होंने लोगों को संबोधित किया। ट्रंप ने अपने संबोधन में भारत की तारीफ की और दोनों देशों को मित्र बताया।
 
 वो बोले कि मोदी के पिता चाय बेचते थे और मोदी भी चायवाले थे। जैसे ही उन्होंने ये बात कही, मोदी खुश होकर खड़े हो गए और उन्होंने भाषण के बीच में ही शुक्रिया कहने के लिए ट्रंप से हाथ मिलाया और हंसते हुए वापस बैठ गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »