29 Mar 2024, 05:26:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

'नमस्ते ट्रंप' : PM मोदी ने ट्रंप को बताया विलक्षण नेता, क‍हीं ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 4:00PM | Updated Date: Feb 24 2020 4:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दुनिया के सबसे प्राचीन लोकतंत्र और ताकतवर देश के प्रमुख डोनाल्ड ट्रंप आज दुनिया के सबसे लोकतंत्र वाले देश भारत पहुंच गए हैं। अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति ने अहमदाबाद से की है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से लेकर मोटेरा स्टेडियम तक भव्य नजारा है।
 
इसके बाद मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने स्वागत भाषण देकर अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम का आगाज करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि पाँच महीने पहले का इतिहास खुद को दोहरा रहा है। मैंने हाउडी मोदी से अमेरिकी यात्रा की शुरुआत की थी और आज मेरे दोस्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, नमस्ते ट्रंप के लिए अहमदाबाद आए हैं।
 
मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ का आगाज करते हुए जहाँ प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक मंच पर हैं। 'नमस्ते ट्रंप' के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि भारत-अमेरिका के रिश्ते मजबूत होंगे, उन्होंने ट्रंप को विलक्षण नेता बताया है।उन्होंने कहा कि भारत ने 1500 पुराने कानून, तीन तलाक पर ना सिर्फ कानून बनाया बल्कि उसे खत्म भी किया।
 
उन्होंने कहा कि भारत में हो रहे परिवर्तनों के बीच अमेरिका देश का सहयोगी बना। मोदी ने कहा कि भारत में डिजिटल इकॉनमी का विस्तार होगा, अमेरिका के लिए यहां निवेश का अवसर है। उन्होंने साथ ही कहा कि आज भारत न केवल सबसे अधिक उपग्रहों को एक साथ भेजने का विश्व रिकॉर्ड बना रहा है, बल्कि सबसे तेज वित्तीय समावेशन का विश्व रिकॉर्ड भी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »