28 Mar 2024, 19:27:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ट्रंप ने साबरमती विजिटर बुक में लिखा - माय ग्रेट फ्रेंड मोदी, थैंक यू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 1:51PM | Updated Date: Feb 24 2020 1:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत पहुंचे चुके हैं। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रम्प को गले लगाकर स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता रोड शो करते हुए साबरमती आश्रम पहुंचे। यहां करीब 20 मिनट रुके। ट्रम्प और मोदी ने बापू की तस्वीर पर सूत की माला चढ़ाई। राष्ट्रपति और पत्नी मेलानिया ने चरखा चलाया और गांधी के तीन बंदरों वाली थ्योरी समझी।
 
इसके बाद ट्रम्प ने विजिटर बुक में लिखा- ‘माय ग्रेट फ्रेंड मोदी, थैंक यू।’ ट्रम्प का बतौर राष्ट्रपति यह पहला भारत दौरा है। साबरमती के गांधी आश्रम में उनके गले में गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। ट्रम्प के साथ पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जैरेड कुशनर भी भारत आए हैं। बीते 61 साल में ट्रम्प भारत आने वाले 7वें अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। बराक ओबामा दो बार भारत दौरे पर आए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »