28 Mar 2024, 16:27:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ट्रंप के भारत दौरे पर मुकेश अंबानी का बड़ा बयान - 2020 में जो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 1:48PM | Updated Date: Feb 24 2020 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर के साथ अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर ट्रंप का स्वागत किया। ट्रंप भारत दौरे के तहत 24 फरवरी की शाम दिल्ली पहुंचेंगे। वह मौर्या शेरेटन होटल में ठहरेंगे। ट्रंप को पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर पूरा होटल खाली करा लिया गया है। वहीं दूसरी ओर, डोनाल्ड ट्रंप के दौरे को लेकर देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी एक बयान दिया है। मुकेश अंबानी ने कहा है कि ट्रंप 2020 में जो भारत देखेंगे, वह कार्टर, क्लिंटन और यहां तक कि ओबामा ने जो भारत देखा है, उससे अलग होगा।
 
 अंबानी ने कहा कि भारत में हमारे पास एक प्रमुख डिजिटल समाज बनने का मौका है। भारत में जमीनी स्तर पर उद्यमिता की ताकत विराट है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि हम दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होंगे। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि भारत में अभी गेमिंग का अस्तित्व नहीं। संगीत और फिल्मों दोनों को मिला दिया जाए, तो भी गेमिंग क्षेत्र अधिक बड़ा है। वह मुंबई में माइक्रोसॉफ्ट के फ्यूचर डिकोडेड सीईओ कॉन्क्लेव में पहुंचे कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »