20 Apr 2024, 02:19:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गुजरात के शेफ सुरेश खन्ना बनाएंगे ट्रंप के लिए खाना, ये है मेन्यू...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 12:34PM | Updated Date: Feb 24 2020 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पहुंच चुके है। डोनाल्ड ट्रंप का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गले लगाकर उनका स्‍वागत किया। इस दौरान उन्हें कई खास भारतीय और गुजराती व्यंजन परोसे जाएंगे। अमहदाबाद के फॉर्च्यून लैंडमार्क होटल के शेफ सुरेश खन्ना अपने टीम के साथ मेहमानों के लिए भोजन तैयार करने में जुटे हैं।
 
शेफ सुरेश खन्ना कई खास लोगों को अपने हाथ का स्वादिष्ट भोजन खिला चुके हैं। इनमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम जैसे नाम शामिल हैं। नेताओं के साथ अभिनेताओं को भी इनके हाथ का खाना बहुत पसंद है।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति को केच-अप के साथ बीफ खाना बहुत पसंद है, लेकिन अहमदाबाद में ट्रंप को शुद्ध शाकाहारी खाना परोसा जाएगा। गुजरात में बीफ बैन होने के कारण ऐसा किया जा रहा है। अमेरिकी टीवी चैनल CNN के मुताबिक, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दोस्त डोनाल्ड ट्रंप के लिए गुजरात के लज़ीज़ व्यंजनों का इंतजाम कराया है। CNN ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ कई बार खाना खा चुके एक करीबी के हवाले से लिखा है कि वह सलाद काफी पसंद करते हैं, लेकिन उसके अलावा उन्होंने कोई शाकाहारी खाना खाते नहीं देखा।
 
हालांकि, अहमदाबाद में ट्रंप को ये करना पड़ सकता है। 36 घंटे की इस भारत यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार पीएम मोदी के साथ ही खाना खाएंगे। पीएम मोदी खुद शाकाहारी हैं। लिहाजा ट्रंप के लिए भी शाकाहारी खाना ही बनवाया जा रहा है। ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि मैकडॉनल्ड भी भारत में बीफ बर्गर नहीं बेचता है। ऐसे में उन्हें चीज़ बर्गर परोसा जा सकता है।
 
अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए खाना तैयार करने की जिम्मेदारी शेफ सुरेश खन्ना को दी गई है। सुरेश खन्ना अहमदाबाद में फॉर्च्यून लैंडमार्क होटल के शेफ हैं। न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में सुरेश खन्ना ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति को खाने में फॉर्च्यून सिग्नेचर कुकीज, नायलॉन खमन, ब्रोकोली और कॉर्न समोसा परोसा जाएगा। इसके अलावा दालचीनी एप्पल पाई भी मेन्यू में शामिल है। सुरेश खन्ना ने बताया कि पीएम मोदी के लिए भी स्पेशल अदरक और मसाला चाय तैयार की जा रही है, जो उन्हें बेहद पसंद है। इसके अलावा पीएम मोदी के लिए भी ढोकला और अन्य गुजराती व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »