25 Apr 2024, 01:16:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मां-पत्नी और भतीजे से मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगा दोषी अक्षय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 12:10PM | Updated Date: Feb 24 2020 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। निर्भया के तीन दोषियों मुकेश, पवन और विनय के परिवार वाले लगातार उनसे मिलने के लिए तिहाड़ जेल आते थे लेकिन काफी इंतजार के बाद दोषी अक्षय के परिवार वाले सोमवार को जेल नंबर तीन पहुंचे। फांसी की तारीख तय होने से पहले ही नवंबर माह में अक्षय की पत्नी उससे मिलने के लिए जेल आई थी। उसके बाद से अक्षय की परिवार वालों से लगातार फोन पर बात हो रही थी। शुक्रवार को तिहाड़ जेल में मिलने आए अपने परिवार वालों को देखकर अक्षय फूट-फूट कर रोने लगा। यही कुछ हाल दोषी पवन का भी था। 
 
अक्षय का परिवार बिहार में रहता है। अपनी मां, पत्नी और भतीजे को देखकर अक्षय अपने को रोक नहीं सका और और फूट-फूट कर रोने लगा। बेटे के हालत को देखकर मां भी खुद को रोक नहीं सकी। वहीं पत्नी ने रूंधे गले से दोनों को ढांढस बंधाने की कोशिश की। जेल अधीक्षक कार्यालय में चली करीब आधे घंटे की मुलाकात के पत्नी और मां ने चल रही कानूनी प्रक्रिया के बारे में उससे पूछताछ की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »